June 20, 2026

मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

Read Time:2 Minute, 9 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कटिहार द्वारा ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक पूरे देश में मनाए जाने वाले मेडिएशन फॉर द नेशन (90 दिन) कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है। इस क्रम में व्यवहार न्यायालय, कटिहार में 2 जनवरी से 31 मार्च अभियान के दौरान न्यायिक प्रचार-प्रसार हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कटिहार, जिला न्यायालय परिसर, कटिहार तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटिहार द्वारा मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लाभों की जानकारी दी जा रही है। आम नागरिकों को बताया जा रहा है कि न्यायालयीन मुकदमों के अतिरिक्त मध्यस्थता एक प्रभावी विकल्प है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। इस संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटिहार ने बताया कि यह अभियान आम लोगों को वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली से जोड़ने और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

Previous post कटिहार अधिवक्ता संघ की आमसभा सम्पन्न।-शडीबीएस फंड को ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पर हुई चर्चा
Next post रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट।डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बड़ी पहल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial