June 20, 2026

नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, मनिहारी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर पीएसआई सत्यम कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार की रात्रि पुर्णिया जिले के धमदाहा क्षेत्र में छापेमारी कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया निवासी सुरज सोरेन (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में कांड संख्या 16/26 के तहत आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post विशेष छापेमारी में मनिहारी पुलिस को सफलता, 23 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post सरस्वती पूजा को लेकर मनिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च, नगर क्षेत्र में दिया सुरक्षा का संदेश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial