June 20, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर मनिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च, नगर क्षेत्र में दिया सुरक्षा का संदेश।

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सरस्वती पूजा के पूर्व संध्या पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मनिहारी पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत मनिहारी थाना से होकर पुराना बाजार, हटिया, हाई स्कूल, क्रांति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए रेलवे कॉलोनी तक की गई। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अवर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी कर रहे थे। मौके पर पीएसआई अमित कुमार, पीएसआई पीयूष नंदन, एएसआई संतोष कुमार, विनोद कुमार राय सहित दर्जनों महिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया।

Previous post नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, मनिहारी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
Next post बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial