कटिहार में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया -वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी सरस्वती की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दी गई
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। सुबह के बाद पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी सरस्वती की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दी गई। इसके बाद पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण माहौल में की गई। सरस्वती पूजा को लेकर खासकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। सुबह से ही उत्सवी माहौल में माता सरस्वती के प्रति भक्ति के रंग में लोगों ने अपनी आस्था दिखाई। ज्ञात हो कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड के लाइसंस धारी स्थानों सहित कई स्थानों में पूजा स्थल को आर्कषक ढंग से सजाया गया। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने के कारण लाउडस्पीकर और छोटा साउंड बाक्स बजाया गया। यह पर्व विद्या के दानी एवं आज दिन से ही अबीर गुलाल उड़ाया जाता है। आज के दिन से क्षेत्र के लोग अपने हल बलों को पूजा अर्चना कर खेती करना प्रारंभ करते हैं। खासकर सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं काफी उत्साहित देखा गया। *डीजे के नाम पर प्रशासन द्वारा परेशान करना सरासर गलत है:प्रेम राय*सरस्वती पूजा बच्चों और विद्यार्थियों के उमंग का त्यौहार है। प्रशासन ने डीजे पर रोक लगाया तो छोटे साउंड सिस्टम का प्रयोग कर बच्चे अपना उत्साह त्योहार रूप में मना रहे हैं । ऐसे में छोटे साउंड सिस्टम वाले जो सरकार को हर तरह का टैक्स पे कर रहे हैं।डीजे के नाम पर प्रशासन द्वारा परेशान करना सरासर गलत है। उपरोक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम राय ने कहा कि पुलिस द्वारा जप्त साउंड सिस्टम वापस नहीं दिए जाने पर संगठन के लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कटिहार के आरक्षी अधीक्षक को दूरभाष पर पूरे घटना से अवगत कराते हुए साउंड सिस्टम वापस किए जाने की मांग की। इस पर आरक्षी अधीक्षक कटिहार के द्वारा आश्वासन दिया कि साउंड सिस्टम वापस दी कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में चाहे वह बिहार हो या यूपी किसी भी त्यौहार में अब उमंग नहीं रह गया है।
