June 20, 2026

बसंत पंचमी पर मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह एएलटीएफ प्रभारी एसआई विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाघमारा पंचायत स्थित बांध पर छापेमारी कर 84 लीटर देशी शराब बरामद की। दलबदल द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अमरजीत मंडल, पिता महेंद्र मंडल, साकिन बाघमारा भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने शराब की खेप को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस संबंध में कांड संख्या 22/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post मनिहारी में श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा, प्रशासन रहा मुस्तैद।
Next post कटिहार में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया -वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी सरस्वती की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial