June 20, 2026

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को देर शाम बलरामपुर प्रखंड का दौरा किया।

Read Time:1 Minute, 31 Second

(डेस्क|बलरामपुर)

बलरामपुर कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को देर शाम बलरामपुर प्रखंड का दौरा किया। शाम लगभग छह बजे प्रखंड कार्यालय पहुंच डीएम द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। साथ ही बीडीओ, सीओ एवं मनरेगा पीओ को दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर स्थानीय विधायक संगीता देवी भी मौजूद थी। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर लाभुकों तक पहुंचना ही प्रशासन की जिम्मेदारी है। आम जनता की समस्या का समाधान करना प्रशासनिक अधिकारियों का पहला कर्तव्य है। वहीं स्थानीय विधायक संगीता देवी ने डीएम से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर शिकायत की। साथ ही कई लाल कार्डधारियों को अबतक भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने से भी डीएम को अवगत करवाया। इस पर डीएम ने सीओ एवं पुलिस को संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Previous post प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने HWC शिवानंदपुर के CHO और ANM को पुछा स्पष्टीकरण।
Next post 26 जनवरी को लेकर रेल परिसर में कड़ी सुरक्षा।आरपीएफ जीआरपी ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial