26 जनवरी को लेकर रेल परिसर में कड़ी सुरक्षा।आरपीएफ जीआरपी ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च।
(डेस्क|कटिहार)
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल पुलिस के साथ शनिवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवानों ने पूरे दल-बल के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन, सभी प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण किया।सुरक्षा बलों की मौजूदगी से जहां आम यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं असामाजिक तत्वों को भी सख्त संदेश दिया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी,सघन चेकिंग और गश्त जारी रहेगी। वही रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेल पुलिस या आरपीएफ को दें, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सके।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
