कदवा प्रखंड में गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।
प्रवीण कुमार, कदवा(कटिहार)
गणतंत्र दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदवा प्रखंड में धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।गणतंत्र दिवस पर नवनिर्मित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भवन कदवा में संचालित प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित कदवा प्रखंड के विभिन्न कार्यालय में झंडों तौलन किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9:30 बजे प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार ने डाक बंगला में 9:45 बजे झंडो तौलन किया गया। कदवा थाना में 10:00 बजे थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गा गंज में 10:30 बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।ई किसान भवन कदवा में 10:45 बजे, भ्रमणशील पशु चिकित्सालय कदवा में 10:50 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र कदवा में 11:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। महादलित टोला भर्री,वार्ड नंबर 6 में 11:30 बजे झंडो तोलन किया गया। आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी ने झंडों तोलन किया। आनंदी मध्य विद्यालय कदवा के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय धुन पर प्रभात फेरी निकाली। कुम्हेडी़ पंचायत के पूर्व मुखिया सह स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सुमंत कुमार सिंह ने कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी के स्तंभ तथा स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह के स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दिया। परभैली पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने पैक्स गोदाम में झंडों तोलन किया। व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने झंडा तोलन किया। भोगांव पंचायत भवन में मुखिया राजकुमारी देवी एवं पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत ने झंडोत्तोलन किया।उनासो पचगाछी ग्राम कचहरी में सरपंच मोहम्मद अबरार आलम ने झंडा तोलन किया। इस अवसर पर कदवा के जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह,भाजपा नेता सह डंडखोरा प्रखंड के प्रभारी धर्मेंद्र नाथ ठाकुर,भाजपा नेता इंद्रजीतसिंह उर्फ पप्पू सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष विजय दास,भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी साह,भाजपा नेता सह मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मेहता,भाजपा नेता सह पूर्णिया जिला के प्रभारी मनोज कुमार मंडल, भाजपा नेता प्रमोद झा,भाजपा नेता अवधेश विश्वास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अंसार कासमी, पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद नौशाद आलम, समाज सेवी पिंटू यादव,पूर्व प्रमुख पारस राय,सीडब्लूसी के नि:वर्तमान सदस्य सह सीनियर अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा,अधिवक्ता अर्चना राय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि,बीसीएम सुनील कुमार आदि ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि ने झंडा तोलन के पश्चात सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक चिकित्सा कक्ष तथा अन्य कक्ष में बिठाकर मिठाई एवं नमकीन युक्त पैकेट के साथ-साथ उत्तम क्वालिटी की चाय पिलाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के तमाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोग काफी उत्साहित देखे गये।
