June 20, 2026

बारसोई प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Read Time:2 Minute, 13 Second

डेस्क (बारसोई)

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बारसोई प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और पूरा क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

सद्भावना मैदान में पीएलआर सह प्रभारी एसडीओ प्रियंका, अनुमंडल कार्यालय में डिसिएलआर सह प्रभारी एसडीओ प्रियंका, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख , थाना परिसर में थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम ए उस्मानी, प्रखंड शिक्षा संसाधन कार्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी,

महादलित टोला में डीएसएलआर सह एसडीओ प्रियंका ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बच्चों के बीच चॉकलेट, कलम और कॉपी का वितरण भी किया गया।नगर पंचायत कार्यालय सहित सभी पंचायतों, ई-किसान भवन, रेलवे स्टेशन, भीमराव अंबेडकर पार्क, शहीद चौक, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, बैंक , सरकारी एवं निजी स्कूल समेत विभिन्न कार्यालयों में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। वहीं विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Previous post कदवा प्रखंड में गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया
Next post कुरसेला प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial