माघी पूर्णिमा को लेकर त्रिमुहानी संगम तट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।।
गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश सिओ।
कुर्सेला (राजशेखर जायसवाल)
माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिमुहानी संगम तट पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर अंचल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ अनुपम कुमारी ने अंचल कर्मियों के साथ त्रिमुहानी संगम तट का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसको लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ अनुपम कुमारी ने गंगा तट के किनारे घेराबंदी की व्यवस्था करने, शौचालय, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, को भी मौके पर उपलब्ध रखने की बात कही गई।अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्नान के दौरान भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से गंगा स्नान कर सकें। बताया गया कि माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। निरीक्षण के दौरान अंचल के कर्मचारी,प्रखंड विशु्त्री अध्यक्ष मिथुन चौधरी, संगम बाबा, व अन्य उपस्थित थे
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
