मनिहारी में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग का प्रशिक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी माइक्रोसॉफ्ट के ‘शिक्षकों के लिए उन्नत प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीआरसी मनिहारी में मास्टर ट्रेनरों के लिए ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कटिहार जिले के तीन प्रखंडों के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य और शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कॉपायलट 365 के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षण कार्य को सरल, प्रभावी एवं रचनात्मक बनाने के तरीकों की जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने विभिन्न कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक एआई के शैक्षणिक उपयोग, कॉपायलट 365 के बुनियादी संचालन तथा इसकी सहायता से शिक्षण सामग्री एवं गतिविधियां तैयार करने में सक्षम होंगे।प्रशिक्षण में प्रशिक्षक गौतम, नितेश, ललित, पीरामल फाउंडेशन के अनिश, श्रवण मिश्रा, आईसीटी समन्वयक वर्षा कुमारी, बीआरसी लेखापाल दुर्गेश कुमार चौधरी, बीईडीएमसी डाटा ऑपरेटर प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। तीन प्रखंडों के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
