August 21, 2026

अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।

Read Time:2 Minute, 26 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना 18 वर्षों से सर्वे और फाइलों के बीच अटकी हुई है। वर्ष 2008 में परियोजना के लिए प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके बाद 4 नवंबर 2008 को रेलखंड का सर्वेक्षण शुरू कराया गया, लेकिन बाद में सर्वे बंद हो गया और परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।करीब डेढ़ दशक बाद परियोजना को पुनर्जीवित करने की पहल फिर तेज हुई है। वर्ष 2024 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी सदस्य विनय कुमार सिंह ने एनएफ रेलवे की जोनल बैठक में मांग उठाई तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से भी पत्राचार किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार तेजनारायणपुर-भालुका रोड के लिए आरईटी सर्वेक्षण रिपोर्ट और व्यवहार्यता अध्ययन से संबंधित प्राक्कलन रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। अब बोर्ड के निर्णय का इंतजार है।कटिहार सांसद तारिक अनवर ने भी रेल मंत्री को पत्र भेजकर परियोजना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। तेजनारायणपुर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार रेल मंत्री को मांगपत्र दिया गया है। रेल लाइन बनने से कटिहार, मनिहारी और अमदाबाद क्षेत्र के लोगों को मालदा होते हुए कोलकाता के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने परियोजना पर जल्द समयबद्ध निर्णय लेने की मांग की है।

Previous post मनिहारी में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग का प्रशिक्षण
Next post गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial