August 22, 2026

मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।

Read Time:1 Minute, 7 Second

डेस्क ( हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें मामूली बारिश के बाद पानी जमा हो जाता है। खासकर इटवा गांव के समीप जलजमाव से दोपहिया और टोटो चालकों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। मो बादशाह, मो नजीर हुसैन, दीपक कुमार, बाबुल कुमार, श्याम कुमार, मो सुहान, मो मुबारक सहित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत, गड्ढों को भरने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Previous post बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial