घास काटने गई महिला की हत्या, ननद-भौजाई में एक की मौत, दूसरी घायल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद थाना क्षेत्र में बिहार-बंगाल सीमा के समीप बुधवार शाम घास काटने गई दो ननद-भौजाई पर हमला कर दिया गया। घटना में चोंडिका मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि रूम्पा मंडल गंभीर रूप से घायल मिलीं। दोनों दौलतनगर की रहने वाली बताई गई हैं। स्थानीय मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह के अनुसार, दोनों महिलाएं घास काटने के लिए घर से निकली थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मनिहारी के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी आसिफ आलम ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान की जांच जारी है। घायल महिला के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
