August 21, 2026

बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Read Time:2 Minute, 38 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई )

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर लोगों में असमंजस और असंतोष देखने को मिल रहा है। नई व्यवस्था के कारण पंजीयन कार्यालय में पहले की अपेक्षा काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है और कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।कातिब, दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं का कहना है कि वे नई व्यवस्था के तहत अपना काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन आम नागरिक इस प्रक्रिया को लेकर अभी सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को नई ऑनलाइन व्यवस्था में कई तरह की परेशानियों और जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण वे रजिस्ट्री कराने से हिचकिचा रहे हैं।दस्तावेज लेखकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रजिस्ट्री का काम इसी तरह प्रभावित रहा, तो इसका असर राज्य के राजस्व पर भी पड़ेगा। साथ ही पंजीयन कार्यालय से जुड़े कातिब, दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और अन्य लोगों की आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।स्थानीय दस्तावेज लेखकों और ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि नई पेपरलेस व्यवस्था की व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से समझा जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे आम जनता को रजिस्ट्री कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।दस्तावेज लेखकों का कहना है कि वे काम करने के लिए तैयार हैं और सरकार की नई व्यवस्था का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो आम नागरिकों के लिए सरल, सुगम और सुविधाजनक हो।अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाते हैं और पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए क्या सुधार किए जाते हैं।

Previous post बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
Next post मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial