विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई)
बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर डीएम से विस्तारपूर्वक चर्चा की।बैठक में नगर पंचायत एवं बुड़को योजना से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, राशन कार्ड तथा क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। खास तौर पर बिजली व्यवस्था और अनुमंडल अस्पताल की स्थिति को लेकर भी विधायक ने गंभीरता से चर्चा की।विधायक संगीता देवी ने कहा कि बारसोई-बलरामपुर क्षेत्र में अनुमंडल अस्पताल की बेहतर व्यवस्था, बिजली की समस्या का समाधान, सड़क एवं पुल-पुलिया का निर्माण तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने डीएम को क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत कराया।बताया गया कि डीएम आशुतोष त्रिवेद्वी ने विधायक की बातों को शांतिपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। विधायक संगीता देवी ने इस मुलाकात को काफी सकारात्मक और अच्छी मुलाकात बताया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश साहा उर्फ मिट्ठू मास्टर तथा लोकजन युवा नेता रोहन कुमार महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
मनिहारी में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग का प्रशिक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी माइक्रोसॉफ्ट के ‘शिक्षकों के लिए उन्नत प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीआरसी मनिहारी में...
