महेशपुर में अतिक्रमण हटाने के बाद भी नाली निर्माण नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के महेशपुर गांव में कुछ दिनों पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। बताया गया था कि अतिक्रमण हटाने के बाद वहां नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके।इस कार्रवाई के दौरान करीब 20 से 25 लोगों के घरों को तोड़ा गया। वहीं, अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब तक नाली का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण के उद्देश्य से उनके घरों को तोड़ा गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी पूरे रास्ते पर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें आगे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटाने के बाद नाली निर्माण का कार्य कब तक शुरू होता है और ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से कब तक राहत मिलती है, इस आंदोलन में मुख्य रूप से मसनी खातून , विशु खातून ,अल्ताफ, मुर्शीद, फिरोज़ आलम , मो०अंजार, लाखतिया , मो० अंजार इत्यादि
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
