मनरेगा ग्राम कचहरी में रुपये लेने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी
कुर्सेला ( राजशेखर जायसवाल)
कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मनरेगा कार्यालय परिसर स्थित ग्राम कचहरी में ग्राम कचहरी सचिव द्वारा खुलेआम रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक न्यूज 24 अखबार नहीं करता है। वही वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक वृद्ध महिला दो सौ रुपये के लगभग पांच नोट ग्राम कचहरी सचिव सुनील राम को देती है, जिसे वह लेकर अपनी जेब में रखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा चुपके से यह वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरस होते हैं कर्मियों में हरकंफ पर मच गया प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर आम ग्रामीणों तक इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो में पैसा लेते साफ दिख रहा है । यह बेहद गंभीर मामला है और दोषी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, इस संबंध में ग्राम कचहरी सचिव सुनील राम ने आरोप को निराधार बताया है। वही इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। तीन व्यक्ति की जांच टीम बना दी गई है।मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में बात सही पाई जाती है तो संबंधित दोषी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
