मनिहारी के तीनकौड़िया स्कूल में शहीद दिवस पर बापू को नमन, छात्रा नईमा खातून सम्मानित।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला में शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं छात्रों ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक ने गांधीजी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। शहीद दिवस के मौके पर कक्षा पांच की छात्रा नईमा खातून को स्टूडेंट ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षक ने बच्चों के लिए गणित को सरल बनाने हेतु स्वयं टीएलएम और गणितीय पहेलियां तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आग्रह किया। मौके पर शिक्षिका नेहा प्रवीण, नवीना खातून व शिक्षक प्रमोद कुमार राम उपस्थित रहे।
More Stories
हसनगंज में बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार की रात से बिजली की आंख-मिचौली ने विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा...
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
ममनिहारी में हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक पटना रेफर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र के NH-131 हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार हाईवा...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
