ममनिहारी में हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक पटना रेफर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के NH-131 हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि तीनों युवक मनिहारी गंगा घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। हादसे में आर्यन कुमार सिंह को गंभीर चोटें आईं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं, उनके दोनों मित्र भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More Stories
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
