श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में भव्य संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना रामायण मंडली, मनिहारी के कलाकारों ने भगवान शिव की स्तुति, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोग शिवालय पहुंचे। कार्यक्रम के प्रोपेराइटर स्वर्गीय भीम नारायण भीम व्यास, महामंत्री अभय कुमार सिंह तथा संचालक एवं गायक छविलाल बिहारी रहे। व्यास मोहन व्यास सहित अन्य कलाकारों ने सहयोग किया। भक्तिजागरण में ढोलक पर विपिन बनवारी, पैड पर शिव प्यारे, बैंजो पर गौरव केसरी तथा जोड़ी व अन्य वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बाल कलाकार मानस कुमार सुमन ने भी अपनी प्रतिभा से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम से शिवालय परिसर भक्तिमय बना रहा।
More Stories
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
ममनिहारी में हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक पटना रेफर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र के NH-131 हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार हाईवा...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
