कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई)
कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह करते हुए मांग-पत्र सौंपा। पीड़ित शिक्षकों ने कहा कि कटिहार जिला में सर्व शिक्षा अभियान माध्यम से भुगतान पाने वाले शिक्षकों का वेतन विगत माह जून 2026 से लंबित है। वेतन के अभाव में पारिवारिक खर्चों, लोन, ईएमआई तथा बाहर पढ़ाई कर रहे बच्चों की पढ़ाई जारी रख पाना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने जोर देते हुए कहा कि अर्थाभाव तथा वाजिब प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण निराशा के वातावरण में शिक्षकों की गुणवत्ता प्रभावित होने लगा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निरंतर प्राप्त होता रहे इस हेतु शिक्षकों को निराशा के वातावरण से बाहर निकालना आवश्यक है। शिक्षकों ने चार सूत्री मांग-पत्र में वेतन भुगतान शीघ्र-अति शीघ्र अधिकतम किए जाने। बारह वर्षों के कालबद्ध प्रोन्नति नियमावली के आलोक में शीघ्र प्रोन्नति देने, खाता को अधिकतम करने सहित जिला अंतर्गत सभी शिक्षक-शिक्षिका जिनका रुग्नावकाश तथा मातृत्व अवकाश का भुगतान लंबित है उनका भुगतान शीघ्र करने की मांग रखी है। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तमीजुद्दीन, बिहार राज्य नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
