बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई)
कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। शाम छह बजे शिव मंदिर और पार्वती मंदिर में विधि-विधान के साथ गठबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लिया।गठबंधन कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, बारसोई एसडीओ राजू कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लिया।बाबा गोरखनाथ धाम न्यास समिति के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह सहित समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। न्यास समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा गोरखनाथ धाम में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
