August 25, 2026

गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।

Read Time:3 Minute, 49 Second

फलका (मो0 काजु)

आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा पूजा समिति के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से अंकित कुमार (टिशू) को पूजा समिति का अध्यक्ष, आशीष कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा प्रिंस गुप्ता को सचिव चुना गया। वहीं साजन कुमार साहू को पूजा प्रभारी बनाया गया। मेला संचालन की जिम्मेदारी प्रिंस राज और विकास गुप्ता को सौंपी गई।नव युवा संघ के सदस्यों ने बताया कि फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पिछले 14 वर्षों से गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। हर वर्ष फलका सहित सीमावर्ती पूर्णिया, भागलपुर, अररिया और मधेपुरा जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मेले में घूमने वाले लोग यहां पहुंचते हैं।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-तमाशे तथा अन्य आकर्षणों की व्यवस्था की जाएगी। दूर-दराज से रामझूला, ब्रेक डांस झूला, मौत का कुआं, जादू कार्यक्रम समेत कई मनोरंजन साधन मेले में पहुंचेंगे।गणपति महोत्सव 2026 का कार्यक्रम- 14 सितंबर (सोमवार): सुबह 7 बजे से कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा।- 15 सितंबर (मंगलवार): सुबह 6 बजे कलश स्थापना एवं गणेश पूजन।- 16 सितंबर (बुधवार): गणपति महाराज को 1008 लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित।- 17 सितंबर (गुरुवार): शाम 3 बजे से महाप्रसाद वितरण।- 18 सितंबर (शुक्रवार): रात 8 बजे से भक्तिमय बप्पा जागरण।- 19 सितंबर (शनिवार): सुबह 10 बजे कन्याओं द्वारा हवन तथा रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।- 20 सितंबर (रविवार): दोपहर 2 बजे गणपति प्रतिमा का विसर्जन।महोत्सव को सफल बनाने के लिए चंदन, बॉबी, कुंदन काजू, विक्की गुप्ता, चंदन साह, मुन्ना कुमार साह, बजरंगी, अमित, सावन, सुमित, नीरज, चिंटू, मनोज साह, मोनू चौधरी और टिंकू साह सहित नव युवा संघ के कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सहयोग के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। गणेश चतुर्थी एवं गणपति महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा लोग आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Previous post भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
Next post ममनिहारी में हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक पटना रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial