जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित
कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने जनहित से जुड़ी ही समस्याओं को रखा ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
विकास भवन के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विधायक, जिला पदाधिकारी सभी मुख्य पार्षद, प्रमुख, दिशा समिति के सदस्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ बैठक में शामिल थे। बैठक में सभी को डीआरडीए के निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह के द्वारा पौधा एवं अंग वस्त्र देकर मेरा स्वागत किया गया। कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने सदन में लिखित रूप से जनहित से जुड़ी ही समस्याओं को रखा गया। जिसमें प्रमुखता से कोढ़ा नगर पंचायत के गेरा बाड़ी बस्ती प्राथमिक विद्यालय में रास्ता को लेकर सबसे पहले मामला उठाया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर हाल में गेरा बाड़ी बस्ती के विद्यालय का रास्ता का समाधान निकाला जाएगा। बिजली विभाग को कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कई बार लिखित आवेदन दिया गया। नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न वार्ड में बिजली के पोल और तार नहीं रहने के कारण क्षेत्र भ्रमण में लोगों की काफी शिकायतें आ रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह को लोकेशन के साथ लिखित रूप से देने को कहा। बहुत जल्द ही आपका बिजली का तार पोल का व्यवस्था करवा देंगे। तीसरा गेरा बाड़ी बाजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है। लगातार कई बार सदन में कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने दमकल की गाड़ी की मांग की गई है। जिसमें बताया गया कि दमकल की गाड़ी रखने के लिए कोढ़ा थाना एवं प्रखंड मुख्यालय के पास पर्याप्त जमीन है। वहां दमकल की गाड़ी की रखने की व्यवस्था की जा सकती है। कई प्रकार के जनहित से जुड़े हुए समस्याओं का आवेदन दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों को जान खतरा होने का दिशा पर जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने के लिए भी आवेदन दिया गया।
