एनएच-31 पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर देविपुर चौक के समीप शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सड़क दुर्घटना के बाद सड़क वाहन मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान अशरफ (23 वर्ष), नसीब (24 वर्ष) एवं मौजैद (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी फतेहपुर, पूर्णिया के निवासी बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से बिहपुर के मागने साह मेला जा रहे थे। इसी दौरान देविपुर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं अशरफ की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
