June 19, 2026

रेलवे पाइलिंग के कॉन्टेक्ट ठेकेदार से पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला थाना में दर्ज

Read Time:2 Minute, 14 Second

घायल व्यक्ति का इलाज मालदा के नॉर्वे अस्पताल में चल रहा है।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहारजिले के प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभा बाबूपुर रेलवे पुल के समीप रेलवे पाइलिंग का काम कर रहे पेटी कॉन्टेक्ट ठेकेदार से पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला थाना पहुंचा है। रेलवे के काम कर रहे ठेकेदार मसरेकुल आलम उर्फ रिंटू, ग्राम-तालग्राम, थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल ने रोशना थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना में दिया गया आवेदन के अनुसार लाभा रेलवे पुल के पास मेरा भाई मो जाकिर हुसैन मजदूर को लेकर काम कर रहा था।शुक्रवार के सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाबूपुर गांव के सागर यादव,सुभाष यादव,छोटू यादव सहित कुल सात लोग जाकिर हुसैन को पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। रंगदारी नही देने पर सभी लोग उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनके जेब से जबरन दस हजार रुपया छीनकर और एक बाइक लेकर वहाँ से फरार हो गया।घायल व्यक्ति का इलाज मालदा के नॉर्वे अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद काम कर रहे सभी मजदूर भयभीत हो गया है। मालूम हो कि छोटू यादव पर पूर्व में भी रोशना थाना में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। वह अभी फरार चल रहा है। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है।

Previous post जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित
Next post प्राणपुर में किसान सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial