प्राणपुर में किसान सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
प्राणपुर प्रखंड स्थित ई किसान भवन में नवनिर्वाचित किसान सलाहकार समिति सदस्यों का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने किया। बैठक का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम ने किया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित सभी योजनाओं को पंचायत के सभी वार्डों में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाए। सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने हेतु आवंटित राशि सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।भ्रमित किसानों को रजिस्ट्रेशन करना अति आवश्यक बताया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों में चंदन सिंह, निर्मल यादव, सुरेश मंडल सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
