June 19, 2026

प्राणपुर में एक दर्जन से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के तहत पशु चिकित्सालय प्राणपुर में एक दर्जन पशुओं का खुरपका एवं मुंहपका रोग से बचाव के लिए निशुल्क एफएमडी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ किया गया। यह कार्यक्रम लगातार 20 दिनों तक चलता रहेगा। वैक्सीन का डोज बच जाता है तो आगे भी कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि पशुओं में मुंहपका एवं खुरपका रोग काफी जानलेवा होता है। जिन पशुओं को यह रोग पकड़ता है तो जल्दी नहीं छूटता है। इस रोग के कारण पशु काफी कमजोर एवं दुधारू पशु दूध देना बंद कर देते हैं। प्राणपुर प्रखंड के पशुपालकों से अपील किया गया है कि जिनका पशु ऐसे रोगों से ग्रसित है, तो उसका इलाज निशुल्क पशु चिकित्सालय प्राणपुर में लाकर करा लें। शनिवार को आयोजित निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम में काठघर पंचायत से चार पशुपालक, पथरवार पंचायत से दो पशुपालक, सहजा पंचायत से चार पशुपालक, बस्तौल पंचायत से पांच पशुपालक अपने-अपने पशुओं को मुंह पका एवं खुर पका रोग से परेशान होकर टीकाकरण करवाया।

Previous post प्राणपुर में किसान सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
Next post भारत-जी रामजी को लेकर प्राणपुर मनरेगा कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial