भारत-जी रामजी को लेकर प्राणपुर मनरेगा कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की वैधानिक गारंटी और टिकाऊ विकास को गति देने के उद्देश्य से लागू की जा रही विकसित भारत-जी रामजी योजना को लेकर प्राणपुर मनरेगा कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजित । संवाद कार्यक्रम के क्रम मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अबु नसर फैजी ने कहा कि आजीविका गारंटी अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का ग्रामीण गारंटी रोजगार उपलब्ध कराने की वैधानिक गारंटी दी गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी कम करना,आय के अवसर बढ़ाना और साथ ही स्थायी एवं उपयोगी अवसंरचना का निर्माण करना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों को विकास मापदंडों के आधार पर ए, बी और सी श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। जिसके अनुसार योजनाओं का चयन और क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। योजना में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण,स्पेस टेक्नोलॉजी आधारित योजना निर्माण, डिजिटल मॉनिटरिंग,साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण और सशक्त सोशल ऑडिट के माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है । प्रखंड भर में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशन, होर्डिंग,दीवार लेखन,पोस्टर के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन ने सभी त्रि-स्तरीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं की प्रविष्टि युक्तधारा पोर्टल पर समय से सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर पीटीए वरुण कुमार,योगेंद्र कुमार,अनिमेष कुमार,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
