June 19, 2026

मनिहारी श्मशान घाट में रह रहे अघोरी बाबा की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

Read Time:2 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत स्थित श्मशान घाट में बीते दो वर्षों से रह रहे अघोरी बाबा विश्वनाथ अघोरी की रविवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बाबा पश्चिम बंगाल के तारापीठ के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सुधीर मिस्त्री द्वारा किसी बात को लेकर अघोरी बाबा के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद घाट पर मौजूद भक्तों ने तत्काल एक झोलाछाप डॉक्टर से उनका उपचार कराया।रविवार देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना श्मशान घाट किनारे रहने वाले डबलु मल्लिक ने समाजसेवी करण मानष के सहयोग से मनिहारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मृतक अघोरी बाबा के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रामराज्य की कल्पना के बीच एक संत की इस तरह हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।

Previous post हसनगंज में वीबीजी राम जी योजना को लेकर बैठक, मनरेगा बंद होने की अफवाहों का खंडन।
Next post सत्य सनातन संगठन’ (S3) की बैठक कटिहार में आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial