June 19, 2026

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बवाल समर्थकों ने फूंका नीतीश और सम्राट का पुतला । सच की आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत हुई संसद की गिरफ्तारी: नैयर मसूद खान

Read Time:2 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में शहीद चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बताते चले 35 साल पुराने केस में पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। इसके बाद लगातार उनसे जुड़े समर्थ को के द्वारा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं छात्र नेता चंदन यादव ने भी कहा कि पटना में नीट छात्रा कांड मामले का जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव ने खुलासा किया है और आवाज उठाई है उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जबकि छात्र नेता रवि यादव ने कहा कि बिहार के एकमात्र सांसद है राजेश रंजन और पप्पू यादव जो नीट छात्रा कांड का मजबूती से आवाज उठा रहे हैं साथ ही साथ जनता के हर मुद्दों को मजबूती से उठते हैं सांसद पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। मौके पर मौके पर चंदन यादव, रवि यादव, अब्दुल सकीम, मो० ऐनूल,राजा यादव, पवन सिंह, कुमार गौरव, मसूद रजा खान, अजय पोद्दार, दीपक कुमार, रवि यादव, सुनील यादव,रोशन यादव,श्याम चौधरी, गौतम कुमार, अमित महतो, आशीष मंडल, राहुल, हसन खान, बिट्टू यादव, रविंद्र यादव, सोमनाथ कुमार, दीपक यादव, करण कुमार राय, पीयूष यादव, राजदीप यादव, आशुतोष यादव सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में सुरक्षित शनिवार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित
Next post विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से किया चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial