विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से किया चर्चा ।
विकासात्मक मुद्दों,आधारभूत संरचना, सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से संबंधित विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
( डेस्क |बारसोई)
कदवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कदवा विधानसभा से जुड़ी जनहित की कई अहम विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।भेंट के क्रम में विधायक ने कुम्हरी चौकी–कुरुम मार्ग पर महानंदा नदी के रैयांपुर घाट पर पुल एवं संपर्क पथ के निर्माण की अत्यावश्यकता को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में पुल के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुल एवं संपर्क पथ के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा, बल्कि कदवा विधानसभा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।इसके अतिरिक्त बैठक में कदवा विधानसभा क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों,आधारभूत संरचना, सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से संबंधित विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और अपेक्षाओं से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक पहल किए जाने का सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से कदवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
More Stories
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग के रसूलपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे 55 वर्षीय...
सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने...
गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14...
