75 प्रतिशत से कम अपार आईडी वाले विद्यालयों को दो दिन में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन विद्यालयों की समीक्षा करना था, जहां 75 प्रतिशत से कम छात्रों का अपार आईडी कार्ड बनाया गया है।बैठक में बीईओ ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी बनाने की प्रगति 75 प्रतिशत से कम है, वे अगले दो दिनों के भीतर लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शनिवार तक हर हाल में सरकारी व निजी विद्यालयों में कम से कम 75 प्रतिशत छात्रों का अपार आईडी कार्ड बन जाना चाहिए।बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि कई ऐसे छात्र हैं जिनका नामांकन सरकारी विद्यालयों में है, लेकिन वे निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। इसके कारण वास्तविक उपस्थिति और अपार आईडी निर्माण के आंकड़ों में अंतर देखा जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान देते हुए सभी विद्यालयों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अपार आईडी निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की।बैठक में लेखपाल संजय गोर, डाटा ऑपरेटर रवि कुमार सहित प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
