June 19, 2026

चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारी तेज।

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत इन्दिराग्राम स्थित महंथ स्थान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर इन्दिराग्राम के समस्त ग्रामवासियों द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 8 बजे कलश शोभा यात्रा से होगी। कलश यात्रा बाबा महंथ स्थान इन्दिराग्राम से प्रारंभ होकर अयोध्यागंज बाजार, कुर्सेला चौक होते हुए त्रिमुहान गंगा घाट तक जाएगी। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर गंगा जल भरेंगे और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।14 फरवरी, शनिवार को देव पूजा सह जलाधिवास का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के दिन विधिवत शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हरि कीर्तन का भव्य आयोजन होगा। वहीं 16 फरवरी, सोमवार को सत्यनारायण कथा, हवन एवं यज्ञ के साथ महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुनीत कार्य में इन्दिराग्राम के सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन से पूरे कुरसेला परिक्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त रहेगा।

Previous post दुष्कर्म मामले में आरोपित को दोषी पाते हुए दो धाराओं में दस-दस वर्ष सश्रम कारावास
Next post 75 प्रतिशत से कम अपार आईडी वाले विद्यालयों को दो दिन में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial