डिजिटल उद्घाटन के साथ कुरसेला में विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बुधवार को कुरसेला प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के सरस्वती स्थान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 16 में डिजिटल माध्यम से चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान कुरसेला प्रखंड के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी डिजिटल उद्घाटन किया गया।इसी के साथ कुरसेला प्रखंड में 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मेगा कैंपों की विधिवत शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत प्रखंड के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड मुख्यालय तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा शिविर आयोजित किए गए हैं। पहले दिन 500 मरीजों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।पूरे अभियान के तहत कुरसेला प्रखंड में कुल 71,845 लोगों को एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मेगा कैंप के लिए 35,760 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें दोपहर तक 12,535 लोगों को दवा दी गयी है। और लोगों को निर्धारित पर दवाई दी जा रही है। जीविका दीदियों एवं उनके सदस्यों के लिए भी विशेष मेगा कैंप आयोजित किया गया।अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगे तथा पात्र लाभार्थियों को निगरानी में दवा खिलाई जाएगी। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियवदा कुमारी ने अभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए आमजन से अपील की कि वे फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं कैंसर पीड़ितों को दवा नहीं दी जाएगी। अन्य सभी पात्र व्यक्तियों से दवा लेने की अपील की गई है।मौके पर कई प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
