June 19, 2026

त्रिकुण्ड हवन महारुद्र यज्ञ एवं मेला का फीता काटकर प्रमुख ने किया शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 43 Second

यज्ञ एवं मेला का लगातार यह 16वां वर्ष है: अमित साह

(डेस्क बारसोई)

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के रोशना बजार में हर वर्ष की तरह इस बार भी 10 दिवसीय श्री श्री108 हवन त्रिकुण्ड यज्ञ एवं मेला का शुभांरभ किया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलो के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित साह,मुखिया जुलुम सिंह एवं सरपंच रघुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।प्राणपुर प्रखंड प्रमुख सह यज्ञ समिति के महासचिव अमित साह ने बताया कि यह यज्ञ एवं मेला का लगातार यह 16वां वर्ष है। आज से लगातार 10 दिनों तक यह मेला चलेगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सन्तोष सुमन ने बताया कि उक्त यज्ञ में संतो के द्वारा प्रवचन,भावैया गान,रासलीला एवं मेला में ड्रेगन ट्रेन,मौत का कुआ,ब्रेक डांस झूला,टावर झूला आदि बहुत सारे स्टॉल भी लगाए गए हैं।इस अवसर पर मेला समिति के अनिल चौधरी, अरुण गुप्ता,अमित चौधरी,रवि गुप्ता,निपम उपाध्याय,देवा पासवान,छेदी अग्रवाल,दीपनारायण साह,शंकर चौधरी, कमल सिंह,शिसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous post डिजिटल उद्घाटन के साथ कुरसेला में विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत।
Next post रेलवे अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial