June 19, 2026

एन.एफ. रेलवे इम्प्लाइज यूनियन सौजन्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

Read Time:1 Minute, 31 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर पूसी रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप कटिहार मंडल सचिव गणेश कुमार ठाकुर एवं रवि रानू ने एन.एफ. रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार मंडल के सौजन्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना सहयोग प्रदान करते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ.नियाज़ अहमद के निगरानी में रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में मंडल रेल प्रबन्धक किरेंन्द्र नरह, प्रभात रंजन सिंह वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वय),उप मुख्य अभियंता (निर्माण) गौरव सिंह, यूनियन अध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव रजनीश कुमार, प्रेम शंकर,अरविंद कुमार,विनय कुमार,सूरज कुमार, बबन सिंह,सौरभ कुमार,नितेश सिंह,राजेश कुमार सिंह,संतोष कुमार मुकुंद मिश्रा आदि प्रमुख रेल कर्मचारी अधिकारी एवं पदाधिकारी के निगरानी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यूनियन कि ओर से प्रमाणपत्र भी निर्गत किया गया!

Previous post रणवीर कुमार की मौजूदगी में बैरिया विद्यालय में स्काउट-गाइड दीक्षांत समारोह संपन्न
Next post मनोकामेश्वर शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा शिवालय,,सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial