June 17, 2026

मनिहारी के पूर्व मुख्य पार्षद के पति विनोद गुप्ता का निधन, नगर में शोक की लहर

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद लखी देवी के पति विनोद कुमार गुप्ता का गुरुवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार पटना में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को परिजनों, स्वजनों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में मुख्य गंगा तट पर उनका दाह संस्कार किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र आदित्य गुप्ता ने मुखाग्नि दी। विनोद गुप्ता सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र यादव, मुख्य पार्षद लाखो यादव सहित सभी पार्षदों ने गहरा शोक व्यक्त किया लखी देवी वर्तमान में वार्ड नं 13 की वार्ड पार्षद है।

Previous post मनिहारी के बनगटटा कुंडी धार के समीप मक्के के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Next post त्योहारों में शहर को स्वच्छ रखने के लिए मेयर ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial