मनिहारी के बनगटटा कुंडी धार के समीप मक्के के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
धारदार हथियार से हत्या की आशंका।सुबह-सुबह मिला शव… जेब से मिला नाती का नंबरहत्या या साजिश? पुलिस जांच में जुटी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरियाही पंचायत के बनगटटा कुंडी धार के समीप मक्के के खेत में सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय ग्रामीणों की नजर जैसे ही खेत में पड़े शव पर पड़ी, पूरे गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई है। शव की स्थिति देख लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।सूचना मिलते ही बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर पिकेट पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में नियमित गश्ती की गई थी, लेकिन उस दौरान ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।धुरियाही पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने केबीसी न्यूज़ संवाददाता मिट्ठू को बताया कि शव की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला, जो मृतक के नाती का बताया जा रहा था। नाती का नाम ‘गोलू’ बताया गया है। पुलिस ने उक्त नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क साधा।कुछ घंटों बाद शव की पहचान बद्री महलदार, निवासी रानीपतरा, पूर्णिया के रूप में हुई। मनिहारी थाना के सहायक थानाध्यक्ष अजित चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के पहुंचने पर पहचान सुनिश्चित हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बद्री महलदार मनिहारी क्षेत्र में कैसे पहुंचे और घटना के पीछे किसकी साजिश हो सकती है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया
