June 16, 2026

आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया

Read Time:3 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीतकर इन्जिनियरिंग टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में आल आउट होकर 137 रन बनाकर 138 का लक्ष्य आरपीएफ टीम के सामने रखा।इन्जिनियरिंग के मूतुनजय मंडल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को आगे लेकर गए।जवाब उतरी आरपीएफ टीम ने स्टार्ट अच्छा किया पर शुरुआती विकेट गिरते चले गए, फिर सब इंस्पेक्टर बब्लू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। बबलु के बाद आए बल्लेबाज ने कोशिश बहुत किया पर मैच का फैसला अंतिम गेंद में हुआ एक बाल में चार रन बनाना था पर नहीं बना पाई और मैच इन्जिनियरिंग ने जीत लिया।मैन ऑफ द मैच इन्जिनियरिंग के मूतुनजय मंडल 60 रन एक विकेट लेकर उन्हें दिया गया।जबरदस्त रोमांच से भरपूर ये पहला सेमीफाइनल मुकाबला रहा कभी बल्ला हाबी तो कभी बाल हाबी।इन्जिनियरिंग ने फाइनल में अपनी जगह बनाई वहीं दूसरा मुकाबला S&T बनाम आपरेटिंग के बीच खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतकर S&T टीम ने क्षेत्र रंक्षन करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में आपरेटिंग बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाकर 116 रनों का लक्ष्य S&T के सामने रखा, आपरेटिंग आल आउट हो गई थी।जवाब में उतरी S&T टीम की शुरुआत बेहतर रहा पर अचानक से पाडी लडखरा गई। और 20 ओवर में मैच हार गई।इस मैच का मैन ऑफ द मैच मंजीत यादव 4 ओवर 14 रन 3 विकेट और इस तरह फाइनल में आपरेटिंग टीम ने अपनी जगह बनाई। कल इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आपरेटिंग के बीच खेला जाएगा।आज मैच के दौरान डीआरएम व एडीआरएम साथ ही स्पोर्ट्स पदाधिकारी,DSC ,SR.DSTE ACM,DSTE , DME, तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।कामेनटरी अमित सागर और सौरभ घोष ने किया।कमिटी के राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव पीनटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम विक्रम, अजीत, और पुलों झा आदि मौजूद रहे।

Previous post प्रधानमंत्री मन की बात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह ने सुना
Next post कोढ़ा-बरारी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश-संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial