June 16, 2026

प्रधानमंत्री मन की बात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह ने सुना

Read Time:1 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह ने अपने पारिवारिक सदस्य के साथ बड़े गौर से सुना। कदवा प्रखंड अंतर्गत सोनौली बाजार स्थित आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह,कदवा प्रखंड के उप प्रमुख सीता देवी व अन्य पारिवारिक सदस्य के साथ टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि साह ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री मन की बातें हर एपिसोड को बड़े ही गंभीर से सुनते हैं और प्रधानमंत्री की बातें पर अमल करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने से संपूर्ण ज्ञान वर्धन होता है। इसलिए सब परिवार निष्ठा पूर्वक उनके सभी कार्यक्रम को सुनते हैं और अमल भी करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि साह ने कहा कि जब हम सभी प्रधानमंत्री की मन की बात को सुनते हैं गौरवान्वित होते है। इन्होंने कहा कि हम सभी देशवासी गर्व महसूस करते हैं कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हम देशवासी को मिला है। इन्होंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए देश को हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करने का कार्य कर रहे है।

Previous post बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Next post आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial