विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सदन में सड़कों की चौड़ीकरण का उठाया मुद्दा
प्रवीण कुमार(कटिहार)
विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने जिले की विभिन्न सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा बिहार विधान परिषद् के 212वें सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के दौरान जोर-शोर से उठाया।विधान पार्षद ने पथ निर्माण मंत्री को सदन में बताया कि कटिहार जिले में विभाग की ओर से बनाई गयी लगभग सभी सडकें वर्तमान में मात्र तीन मीटर चौड़ी है। इन सड़कों पर यातायात का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है। सड़कों की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जिससे आवागमन जोखिमभरा हो जाता है। सड़कों की चौड़ाई 5.30 मीटर या 7 मीटर होनी चाहिए ताकि आवागमन सुचारू और सामान्य रूप से हो सके। विधान पार्षद के प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि सड़कों के चौड़ीकरण पर निर्णय ट्रैफिक सर्वे के आधार पर लिया जाता है।वर्तमान में कटिहार जिले में कुल 177.129 किलोमीटर सड़कें 5.50 मीटर या 7.00 मीटर चौड़ाई की हैं और जिले की सड़कों की स्थिति अच्छी है। ट्रैफिक सर्वे, तकनीकी संभाव्यता,संसाधन की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर शेष सड़कों की चौड़ीकरण के सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
