मेंटेनेंस कार्य के कारण आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत उपशक्ति केंद्र पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता कौशल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कार्य आवश्यक है। विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक जरूरी कार्य पूर्व में ही निपटा लें तथा मोबाइल, इन्वर्टर सहित अन्य आवश्यक उपकरण समय रहते चार्ज कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
