उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़बैना छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं-छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से विधालय में रहकर पठन-पाठन करते है
विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है: श्रीधर पाण्डेय
प्रवीण कुमा (कटिहार)
आजमनगर प्रखंडन्तर्गत के शीतलपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़बैना में चेतना सत्र के अन्तर्गत सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जाते हैं।अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें प्रार्थना,संविधान प्रस्तावना,प्रेरक प्रसंग,राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं।विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय विद्यालय के शिक्षक- शिक्षकों के साथ अच्छा सामन्जस करने के फलस्वरूप शैक्षणिक गतिविधियों में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़बैना में वर्ग से एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा छात्र- छात्राओं के साथ मधुर संबंध रखते हैं। विधालय के आधारभूत संरचना अनुकरणीय है। विद्यालय में वर्तमान में 277 छात्र- छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि रखते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग प्रदान करते हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन करते है। प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक तारिक अनवर, इकरामुल हक,साजिद आलम,कुमारी अंजू यादव, राहुल कुमार, शिक्षा सेवक सेमल कुमार राय पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि विधालय में 15 डीसमल जमीन पर स्थित है।विधालय में 6 कमरे है। विधालय में 3 शौचालय है। 2 चापाकल है।समय सेबुल की व्यवस्था है।प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने कहा कि वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण किया गया। विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया गया है। हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। विद्यालय में आंशिक चार दिवारी, फर्नीचर,बेंच डेक्स,आलमीरा,बुक सेफ,म्यूजिक वाद्य यंत्र,खेलकूद सामग्री,विकलांग बच्चों के लिए रैंप, पुस्तकालय, शौचालय में रनिंग वाटर उपलब्ध है। प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि अपने कार्यकाल में विद्यालय परिसर में रसोई घर, 3 शौचालय,चारदीवारी, समरसेबल,मोटर युक्त नल की व्यवस्था, रनिंग वाटर,भवन का जिर्णोद्धार, समय-समय पर रंग रोगन,बोर्ड का कालीकरण,फर्नीचर,कुर्सी,टेबुल,बेंच डेक्स,स्पीकर सेट,अलमारी आदि विकास कार्य किया हूं और आगे भी और बेहतर बनाने के दिशा में कार्यरत हूं। विद्यालय परिसर पोषण वाटिका किया गया है।शिक्षकों के द्वारा टीएलएम का पठन-पाठन में उपयोग किया जाता है।प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराया जाताहै। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। रसोईया रनिया देवी, रेवती देवी, पतली देवी के द्वारा मध्यान भोजन बेहतर ढंग से तैयार किया जाता है तथा छात्राओं को प्रेम पूर्वक भोजन परोसा जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार कलैण्डर के अनुसार आपदा इत्यादि का जानकारी दी जाती है। विधालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित किया जाता है तो अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हैं। विधालय संचालन में अभिभावक बड़ी चढ़ कर सहयोग करते हैं। शिक्षा समिति के अध्यक्ष तथा सचिव भी विधालय संचालन में सहयोग करते हैं।प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय कहते हैं कि अगर विद्यालय में और कम से कम चार कमरे का निर्माण हो जाता,तो छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने में काफी सुविधा होता। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब,पुस्तकालय,वर्ग 6 से 8 वर्ग कक्षा के लिए सोशल साइंस, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू विषय की शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हो जाता,तो विषय वार पठन-पाठन करने में काफी सुविधा होता। परिसर में मिटटी भराई कर ईट सोलिंग की व्यवस्था हो जाता,तो विद्यालय का और भी सौंदर्यीकरण हो जाता और जल निकासी का मामले का समाधान हो जाता।
