June 16, 2026

सिविल कोर्ट में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महानंद यादव एवं सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई। जिसमें संघ एवं न्यायालयों में अनुशासन सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि बैठक के दौरान 27.02.2026 एवं 28.02.2026 को पटना उच्च न्यायालय के न्यायमुक्ति सह कटिहार जज़शिप के इंस्पेक्टिंग जज माननीय अरुण कुमार झा के निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया। वही होली के अवसर पर इस बार भी सभी नियमित अधिवक्ताओं को उपहार राशि देने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति बनी। इसके अलावा ई कोर्ट आदि से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायालय की गरिमा बनाए रखने एवं संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। इस आम सभा की बैठक में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।

Previous post कटिहार में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई :हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब किया बरामद
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़बैना छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं-छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से विधालय में रहकर पठन-पाठन करते है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial