May 1, 2026

सीतामढ़ी के दूबेटोला गांव की पहली लड़की ने दी मैट्रिक की परीक्षा कैलाश सत्यार्थी ने दी शुभकामना

Read Time:1 Minute, 33 Second

सीतामढ़ी के परिहार में महादलित बस्ती से आने वाले इंदिरा पहली ऐसी लड़की है जो गांव से निकलकर मैट्रिक की परीक्षा देने जिला मुख्यालय स्थित गीता भवन परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं। इंद्रा परिहार प्रखंड की बथुआरा पंचायत अंतर्गत दुबे टोला गांव निवासी है। साथ ही वो बचपन बचाओ आंदोलन की बाल समिति सदस्य भी है । बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने इंदिरा कुमारी से मोबाइल फोन के माध्यम से बात की तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी । इंदिरा ने कहा कि उसके मैट्रिक परीक्षा देने से पूरे गांव के लोग खुश हैं इससे वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि गांव की सभी लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल करें। इंदिरा के पिता महेश मांझी चेन्नई में मजदूरी करते हैं। तीन भाई बहनों में इंदिरा सबसे बड़ी है । बाल समिति का सदस्य बनने के बाद वह अपनी टीम के सहयोग से 40-50 बच्चों का स्कूल में नामांकन करा चुकी है।

Previous post भारी विरोध के बीच कामाख्या मंदिर मार्ग का नाम बदलने के फैसले से पीछे हटी असम सरकार
Next post डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच फाइनल में पहुंचे कटिहार सांसद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial