बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान बारसोई थाना प्रांगण में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान बारसोई थाना प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें बी०पी०एस एवं इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 21 फरवरी से 27 फरवरी तक मनाया जाता है । इसके दौरान सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, बाल शौषण, शराब सेवन सहित अन्य मुद्दों के विरुद्ध एक अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरुक करना है। वहीं थानाध्यक्ष ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर की सूचना छात्र छात्राओं को दी तथा किसी प्रकार की परेशानी अथवा शराब संबंधित सूचना इन नंबर पर देने से पुलिस अविलंब कार्रवाई करने की बात कही । इस दौरान बच्चों के मनोवल प्रोत्साहित करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और विजेता छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर एसआई बिक्रम किशोर, एएसआई दिनेश कुमार, फुलन राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
