मनिहारी SDH में सी-सेक्शन सेवा की शुरुआत, चिकित्सकों की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल (SDH Manihari) में रविवार को सी-सेक्शन (C-Section) सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू चौधरी, डीएस डॉ. बी.एन. सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी सहित सीएस सर, डीपीएम सर और एफआरयू अकाउंटेंट रितेश जी उपस्थित रहे।सेवा की शुरुआत के साथ ही पहला सफल ऑपरेशन किया गया, जिसमें रितेश जी की पत्नी का सी-सेक्शन सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। प्रसव के बाद दूसरे बच्चे के रूप में एक स्वस्थ लड़के का जन्म हुआ।चिकित्सकों की टीम ने इसे मनिहारी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अब स्थानीय गर्भवती महिलाओं को जटिल प्रसव के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
