20 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, i 20 कार जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक आई20 हुंडई कार को भी जब्त किया है, जिसका उपयोग गांजा की तस्करी में किया जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नवाबगंज पूरब टोला वार्ड संख्या-5 निवासी रेखा देवी (31 वर्ष), पति मुकेश मंडल तथा आई20 कार चालक छोटू कुमार (20 वर्ष), पिता अरुण मंडल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्लास्टिक के पैकेट में गांजा भरकर हुंडई आई20 कार संख्या BR11BL1728 की डिक्की में रखकर नवगछिया की ओर जा रहे थे।इधर, कुर्सेला थाना पुलिस को पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर एक कार से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए और संभावित मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी।बताया जाता है कि तस्कर नवाबगंज पूरब टोला से निकलकर कुर्सेला बस्ती होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने पीछा शुरू किया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद कटरिया सिमरगाछ चेक पोस्ट के समीप वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से लगभग 20 किलो गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा गांजा और वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।
Next post
10 दिवसीय भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, राजमिस्त्रियों को मिला प्रमाण पत्र व किट
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
